• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma ने मारा ऐसा छक्का तो हिल गए कई रिकॉर्ड्स, मार्टिन गप्टिल के साथ टॉप पर जमाया कब्जा

Rohit Sharma T20I Record: रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टि...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 20 Sep 2022 09:29:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Sep 2022 09:29:38 PM (IST)
Rohit Sharma ने मारा ऐसा छक्का तो हिल गए कई रिकॉर्ड्स, मार्टिन गप्टिल के साथ टॉप पर जमाया कब्जा
Rohit Sharma T20I Record: रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल की बराबरी की। रोहित टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन हैं।

Rohit Sharma T20I Record: रोहित शर्मा मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कप्तान शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शर्मा ने इस मामले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल की बराबरी की। रोहित और मार्टिन के टी20 क्रिकेट में 171 सिक्कर हैं। टीम इंडिया के कप्तान को कीवी बल्लेबाज को पीछे छोड़ने के लिए दो छक्के की जरूरत थी, लेकिन मोहाली के पीसीए स्टेडियम में रोहित सिर्फ एक छक्का जमाने में कामयाब रहे। उन्हें जोश हेजलवुड ने ऐलिस के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा ने 9 बॉल में 11 रन बनाए।

टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में रोहित और मार्टिन गप्टिल के बाद दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने 79 मैचों में 124 सिक्सर लगाए हैं। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन 120 छक्के के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच 117 छक्के के साथ चौथे स्थान पर जमे हुए हैं।


रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

कप्तान शर्मा ने इस साल टी20 क्रिकेट में औसत प्रदर्शन किया है। उन्होंने 17 मुकाबलों में 26.43 की औसत से 423 रन बनाए हैं। इस दौरान दो अर्धशतक जमाए। हिटमैन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 137 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 4 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 118 रन है।