
India vs England Predicted 11: टी-20 क्रिकेट विश्व कप का दूसरे सेमीफाइनल एडिलेड में खेला जाएगा। दोनों टीमें तैयार हैं। टीम इंडिया का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। टीम मैनेजमेंट संकेत दे चुका है कि इस मैच में अंतिम 11 खिलाड़ियों में बदलाव किया जाएगा। सवाल यही है कि क्या पिछले मैच की तरह दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया जाता है? स्पिनर में किसे मौका मिलेगा? रविचंद्रन अश्विन खेलते रहें, या यजुवेंद्र चहल को मौका मिलेगा? चहल ने इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेला है। सवाल यह भी है कि अक्षर पटेल और चहल में से किसे मौका दिया जाएगा। एडिलेड की पिच स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। ऐसे में चहल को मौका मिल सकता है।
बल्लेबाजी भारत की सबसे बड़ी ताकत रही है। विराट कोहली का जबरदस्त फॉर्म इंग्लैंड की सबसे बड़ी चिंता है। विराट इस विश्व कप के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 52 रन प्रति मैच के औसत से 246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.98 रहा है। वहीं दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने 71 रन प्रति मैच के औसत से 224 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट (193.96) तो विराट से भी ज्यादा है।
गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ स्पिनर कमाल दिखा सकते हैं। इंग्लैंड के कप्तान जॉश बटलर ने अपना यह डर सार्वजनिक कर दिया है। उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेस में चहल की तारीफ की। इंग्लैड की परेशानी यह है कि उसके दो प्रमुख खिलाड़ी, डेविड मिलान और मार्क वुड घायल हैं।