यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India vs England Semi Final: क्या होगा यदि बारिश के कारण धुल जाता है टी-20 वर्ल्ड कप में भारत - इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला
India vs England Semi Final: आईसीसी नियमों के मुताबिक, यदि सेमीफाइनल या फाइनल मैच बारिश के कारण धुल जाता है, तो मैच उसी स्थिति में रिजर्व डे में चला जाएगा। अगर रिजर्व डे भी धुल जाता है, तो ...
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 07 Nov 2022 07:43:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Nov 2022 07:43:49 AM (IST)

India vs England Semi Final: टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ग्रुप 2 में शीर्ष पर रही। इस तरह ग्रुप 1 की दूसरी सेमी फाइनलिस्ट टीम यानी इंग्लैंड से मुकाबला होगा। यह मैच 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। क्रिकेट फैन्स के मन में एक आशंका है कि यदि बारिश के कारण यह मैच पूरी तरह धुल गया, तो क्या होगा? आईसीसी नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। मतलब मैच नहीं होने की स्थिति में टीम इंडिया के लिए फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। बता दें, टी20 विश्व कप का पहला सेमी फाइनल 9 नवंबर (बुधवार) को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा। दोनो सेमी फाइनल भारतीय समय अनुसार दिन में 1.30 बजे से शुरू होंगे। फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।
T20 WC 2022 Knockout schedule
- सेमीफाइनल 1 पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: सिडनी, 9 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
- सेमीफाइनल 2 भारत बनाम इंग्लैंड: एडिलेड, 10 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
- फाइनल: मेलबर्न, 13 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
रिजर्व डे पर होगा मैच
- आईसीसी नियमों के मुताबिक, यदि सेमीफाइनल या फाइनल मैच बारिश के कारण धुल जाता है, तो मैच उसी स्थिति में रिजर्व डे में चला जाएगा।
- अगर रिजर्व डे भी धुल जाता है, तो अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को सेमीफाइनल की विजेता घोषित किया जाएगा।
- - 13 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच के लिए भी बारिश की स्थिति में रिजर्व डे रखा गया है। अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है तो दोनों फाइनलिस्ट को ICC द्वारा T20 WC 2022 के संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
बता दें, टी-20 विश्वकप के दौरान कुछ मैच बारिश के कारण धुल गए हैं। अच्छी बात यह रही कि टीम इंडिया के केवल एक मैच में बारिश बाधा बनी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मुकाबले में बारिश हुई थी और डकवर्थ लुईस पद्धति से नया टारगेट तय हुआ था।