• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, ICC ने लगाया जुर्माना

IND vs NZ, 2nd ODI:आईसीसी ने हैदराबाद में पहले मैच में स्लो ओवरों के लिए टीम की मैच फीस का 60% जुर्माना लगाया। (फाइल फोटो)

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 20 Jan 2023 09:06:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Jan 2023 09:06:30 PM (IST)
IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, ICC ने लगाया जुर्माना
IND vs NZ, 2nd ODI:आईसीसी ने हैदराबाद में पहले मैच में स्लो ओवरों के लिए टीम की मैच फीस का 60% जुर्माना लगाया। (फाइल फोटो)

IND vs NZ, 2nd ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शुभमन गिल के डबल सेंचुरी के बदौलत पर टीम इंडिया ने 349 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कीवी के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 144 रनों की पारी खेली। भारत ने मैच 12 रनों से जीत लिया। अब दूसरे वनडे के लिए खिलाड़ी रायपुर पहुंच गए हैं। शनिवार (21 जनवरी) को होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले ICC ने भारत को झटका दिया है।

60 फीसदी का जुर्माना लगा

आईसीसी ने हैदराबाद में पहले मैच में स्लो ओवरों के लिए टीम की मैच फीस का 60% जुर्माना लगाया। क्रिकेट बोर्ड के मैच रेफरी के एलीट पैनल के प्रमुख जवागल श्रीनाथ ने यह कार्रवाई की। आईसीसी के नियम संख्या 2.22 के अनुसार, तय समय में ओवर नहीं करने पर हर ओवर के लिए खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ की मैच फीस का 20% काटा जाता है। इस हिसाब से टीम पर 60 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। अगर दूसरे मैच में भी ओवरों की गति धीमी रही तो कप्तन रोहित शर्मा पर एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है।


वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा रहेंगे कप्तान

रोहित शर्मा आगामी विश्व कप तक कप्तान बने रहेंगे। शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत की कमान संभालेंगे। इनसाइड स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा इस साल के अंत तक ही वनडे टीम की कमान संभालेंगे। उनकी टेस्ट कप्तानी को लेकर फैसला वर्ल्ड कप के बाद लिया जाएगा। इसमें केएल राहुल टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने की रेस में सबसे आगे हैं।

कब शुरू होगा दूसरा वनडे मैच

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं मैच

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम Disney+Hotstar पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के आगामी मैच

- तीसरा वनडे: 24 जनवरी (मंगलवार)

- पहला टी20: 27 जनवरी (शुक्रवार)

- दूसरा टी20: 29 जनवरी (रविवार)

- तीसरा टी20- 1 फरवरी (बुधवार