• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने भी छुआ कीर्तिमान

India vs New Zealand: इंदौर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड तोड़े। फोटो-BCCI

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 24 Jan 2023 03:52:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jan 2023 03:54:01 PM (IST)
IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने भी छुआ कीर्तिमान
India vs New Zealand: इंदौर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड तोड़े। फोटो-BCCI

India vs New Zealand: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में करियर का 30वां शतक जड़ा। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के 30 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हिटमैन ने शानदार शुरुआत की और गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।

सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा

वहीं रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जयसूर्या ने वनडे में 270 छक्के लगाए थे। रोहित अब 272 छक्के लगा चुके हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। अफरीदी ने 398 वनडे में 351 छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल दूसरे नंबर है। गेल ने 301 मैचों में 331 छक्के जड़े हैं।

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे तीन मैचों की सीरीज में 300 रन बनाने वाले भारतीय टीम के एकमात्र बल्लेबाज हैं। गिल ने तीसरे वनडे में जैसे ही 36वां रन बनाया तो उन्होंने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे वनडे सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। शुभमन ने जैसे ही 52वां रन बनाया तो तीन मैचों की श्रृंखला में 300 रन बनाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने।