• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs South Africa 1st T20: एकतरफा मुकाबले में भारत की बड़ी जीत, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

India vs South Africa 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को तिरुवनन्तपुरम में सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता है और गेंदबाजी का फैसला लिया है। अफ्रीका 8 विकेट से मुकाबला हार गया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 28 Sep 2022 06:59:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Sep 2022 10:23:14 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
India vs South Africa 1st T20: एकतरफा मुकाबले में भारत की बड़ी जीत, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
India vs South Africa 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को तिरुवनन्तपुरम में सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता है और गेंदबाजी का फैसला लिया है।

India vs South Africa 1st T20: भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। तेज गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया ने अफ्रीका को 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन पर रोक दिया। अर्शदीप सिंह ने 3, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 50* और केएल राहुल ने 51* रन की धमाकेदार पारी खेली। भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ली।

भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि रहा था कि टीम 50 रन भी नहीं बना पाएगी। आलराउंडर वेन पर्नेल के 24 और स्पिनर केशव महाराज के 41 रनों की बदौलत अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का टी-20 में निम्नतम स्कोर 87 रन है, जो इस साल ही राजकोट में भारत के विरुद्ध ही था।


राहुल-यादव के बीच 93 रनों की साझेदारी

राहुल और सूर्यकमार ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करके टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया। सूर्यकुमार ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने इससे पहले आस्ट्रेलिया के विरुद्ध हैदराबाद में 69 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया।

चाहर-अर्शदीप ने ढाया कहर

इस मैच में बुमराह और भुवनेश्वर की जगह दीपक चाहर और अर्शदीप को मौका दिया दिया। दोनों गेंदबाज ने 2.3 ओवर में नौ रन देकर 5 विकेट उखाड़ दिए। टॉस जीतने के बाद पिच पर घास और नमी का फायदा भारतीय गेंदबाजों ने उठाया। अर्शदीप ने डिकाक, रोसोयू और मिलर को अपना शिकार बनाया। रविचंद्रन अश्विन कोई विकेट नहीं ले सके। हार्दिक पांड्या इस सीरीज में आराम कर रहे हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका

टेंबा बावुमा (कप्तान), रेजा हेन्ड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।

Koo App

Arshdeep Singh set the ball rolling for #TeamIndia & bagged the Player of the Match award as India won the first #INDVSSA T20I. 👍 👍 #arshdeepsingh #INDVSSAT20

View attached media content

- Sachin Choudhary (@sachinghasil) 29 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

Sanju Samson won debut series as captain of India A by cleansweep (3-0) against New Zealand A. And also he was the highest runs scorer in this series. Well done, India and Sanju Samson. #Cricketonkoo

View attached media content

- Chandler Bing (@Sarcasm007) 27 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

The good fight 🇮🇳💙

View attached media content

- KL Rahul (@rahulkl) 28 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

Surya Kumar Yadav scored a cracking unbeaten half-century in the chase & was #TeamIndia’s top performer from the second innings of the first #INDVSSA T20I.👌 👌 #suryakumaryadav #INDVSSAT20 A summary of his knock 🎥 🔽

View attached media content

- Sachin Choudhary (@sachinghasil) 29 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

India vs South Africa: Arshdeep Singh was adjudged player of the match. #INDvsSA #ArshdeepSingh #Cricket #IndianCricket #TeamIndia #indiancricketteam #indvssa #indvssat20 #cricketonkoo #cricketfans #dubey20

View attached media content

- Cricket Lover (@dubey20) 29 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

India vs South Africa 1st T20 Match Full Highlights 2022, IND vs SA Warm-Up Match Highlights, Kartik India Playing 11 For 1st T20 Against South Africa |Ind vs SA 1st T20 playing 11 2022 | IND वस SA #indvssa #INDVSSA #indiavssouthafrica #indvssat20 #india #southafrica

View attached media content

- Laxman Bamniya (@laxman_bamniya_jalore) 27 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

India vs South Africa is a very important series for Shreyas Iyer to prove his worth. #shreyasiyer #indvssat20 #cricket #t20worldcup #t20worldcup2022 #bcci #bcciofficial #indiancricketteam #indiancricketteam🇮🇳 #cricketdaily

View attached media content

- Dil Hai Cricket - Subrata Biswas (@dilhaicricket) 28 Sep 2022

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।