• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Sri Lanka 1st T20: आखिरी बॉल पर जीता भारत, अक्षर की फिरकी में फंसे श्रीलंका के बल्लेबाज

India vs Sri Lanka 1st T20: पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की जीत हुई है। भारत ने 1-0 से आगे हो गई है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 03 Jan 2023 07:01:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Jan 2023 11:02:28 PM (IST)
India vs Sri Lanka 1st T20:  आखिरी बॉल पर जीता भारत, अक्षर की फिरकी में फंसे श्रीलंका के बल्लेबाज
India vs Sri Lanka 1st T20: पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की जीत हुई है। भारत ने 1-0 से आगे हो गई है।

IND vs SL 1st T20: भारत ने साल 2023 का पहला मैच जीत लिया है। उसने श्रीलंका को 2 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 160 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम से कप्तान दसुन शनाका ने 45 और कुसल मेंडिस ने 28 रन का योगदान दिया। डेब्यू मैच में शिवम मावी ने कमाल कर दिया। उनके खाते में 4 विकेट आए। उमरान मलिक और हर्षल पटेल को 2-2 सफलता मिलीं। इससे पहले भारत की ओर से दीपक हुड्डा 41 रन और अक्षर पटेल 31 रन ने छठे विकेट के लिए नाबाद 68 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा ईशान किशान 37 रन और हार्दिक पंड्या ने 29 रन की पारी खेली।

India vs Sri Lanka t20 ODI 1st Match Score Updates:

भारत ने 2 रनों से जीता मैच

भारत ने 2 रनों से जीत हासिल की। टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

मावी ने कराई टीम की वापसी

श्रीलंका ने 17.4 ओवर में 134 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। शिवम मावी ने 4 विकेट लिए।

उमरान ने दिया बड़ा झटका

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। श्रीलंका को 35 रनों की जरूरत है। उमरान मलिक ने दासुन शनाका को आउट किया। दासुन ने 45 रनों की पारी खेली।

भारत को मिली बड़ी सफलता

वानिंदु हसारंगा 10 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका का स्कोर 108/6 हो गया है। जीत के लिए 33 बॉल में 55 रनों की जरूरत है।

13 ओवर का खेल खत्म

13 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका का स्कोर 90 रन पर 5 विकेट है। आखिरी 7 ओवर में टीम को जीत के लिए 73 रनों की जरूरत है।

श्रीलंका की आधी टीम आउट

श्रीलंका ने 11 ओवर्स में 5 विकेट गंवा दिए है। स्कोर 70-5 (11)

51 पर 4 खिलाड़ी आउट

टीम इंडिया के गेंदबाज कहर बरपाया है। उमरान मलिक ने चरिथ असालंका का विकेट लिया। चरिथ 12 रन पर चलते बने। फिर हर्षल पटेल ने कुसल मेंडिस को 28 रन पर आउट किया।

मावी को एक और सफलता

शिवम मावी ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। उन्होंने धनंजय डि सिल्वा को पवेलियन भेज दिया।

भारत की अच्छी शुरुआत

श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। दूसरा ओवर में बड़ा झटका लगा। शिवव मावी ने पथुम निशांका को बोल्ड किया। स्कोर 2 ओवर में 12/1 हो गया।

naidunia_image

भारत ने दिया 163 रनों का लक्ष्य

भारत ने श्रीलंका को 163 रनों का टारगेट दिया। दीपक हुड्डा 41 और अक्षर पटेल ने 35 बॉल में 68 रनों की पार्टनरशिप की। अपनी पारी में दीपक ने 23 बॉल में 41 रन बनाए। जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल है। वहीं पटेल ने 20 गेंद में 31 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।


ईशान किशन आउट

ईशान किशन 37 रन पर आउट हुए। अब हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा से बड़ी पारी की उम्मीद है। स्कोर 94/4 (14)

स्कोर 50 के पार

क्रीज पर हार्दिक पंड्या और ईशान किशन है। टीम का स्कोर 8 ओवर में 58 रन हो गया है।

टीम की हालत खराब

50 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर गए है। संजू सैमसन भी अपना विकेट दे बैठे हैं। संजू 5 रन बनाकर आउट हुए।

सूर्यकुमार आउट हुए

5.1 ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। सूर्य कुमार यादव 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्या राजपक्षे को अपना कैच दे बैठे।

पहला विकेट गिरा

2.3 ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट हुए। महीष तिक्षाणा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। स्कोर 34/1 (4)

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शुभमन गिल और ईशान किशन ओपनिंग करने आए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका

दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, चरिथ असालंका, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका, महीश तीक्षणा।