• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Sri Lanka: शुभमन गिल ने ठोका करियर का दूसरा वनडे शतक, श्रीलंका के खिलाफ जमकर बरसा बल्ला

India vs Sri Lanka: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में करियर का दूसरा शतक जड़ा। गिल ने 116 रन की पारी खेली।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 15 Jan 2023 04:14:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jan 2023 04:14:36 PM (IST)
India vs Sri Lanka: शुभमन गिल ने ठोका करियर का दूसरा वनडे शतक, श्रीलंका के खिलाफ जमकर बरसा बल्ला
India vs Sri Lanka: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में करियर का दूसरा शतक जड़ा। गिल ने 116 रन की पारी खेली।

India vs Sri Lanka: शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में 89 बॉल पर शतक जड़ा। उन्होंने सीरीज में दूसरी बार 50 से अधिक रन की पारी खेली। गिल ने 97 बॉल पर 116 रन बनाएं। जिसमें 14 चौके और 2 छक्के लगाएं। पहले मुकाबले में शुभमन ने 70 रन ठोके थे। भारतीय टीम 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है। तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित 49 गेंद पर 42 रन आउट हुए।

6वें ओवर से पकड़ी गति

शुभमन गिल का तीसरे वनडे में शुरुआती 10 गेंद पर खाता नहीं खुला था। 11वीं गेंद पर चौके से खाता खोला। छठे ओवर से गति पकड़ी। 6वें ओवर की आखिरी 4 बॉल पर 4 चौके जड़ें। उन्होंने 52 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। 1 जनवरी 2022 से कोई भी भारतीय बल्लेबाज अबतक 800 रन नहीं बना सकता है। शुभमन गिल वनडे में रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं।


लिस्ट-ए में जड़ चुके हैं दोहरा शतक

शुभमन गिल ने 2022 से अब तक 15 मैच में 56 की औसत से 830 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। वे हर दूसरी पारी में 50 से अधिक रन बना रहे हैं। गिल का स्ट्राइक रेट 105 का है। इस मैच से पहले उन्होंने 17 वनडे में 56 की औसत से 778 रन बनाए थे। शुभमन लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। साल 2022 में वनडे में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान श्रेयस अय्यर हैं। उन्होंने 20 मैच की 17 पारियों में 780 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाया है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 11 पारियों में 391 रन बनाए हैं।