• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Sri Lanka: अक्षर पटेल की फिफ्टी बेकार, श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से दी मात

India vs Sri Lanka:श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 05 Jan 2023 05:26:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Jan 2023 11:02:04 PM (IST)
India vs Sri Lanka: अक्षर पटेल की फिफ्टी बेकार, श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से दी मात
India vs Sri Lanka:श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा है।

India vs Sri Lanka: श्रीलंका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 16 रन से हरा दिया। साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन बना सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 206 रन बनाए। दासुन शनाका ने 22 बॉल पर 56* रनों पारी खेली। जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल हैं। वहीं, कुसल मेंडिस ने 52 और चरित असलंका ने 37 रन बनाए। भारत की ओर से उमरान मलिक 3, अक्षर पटेल 2 और चहल को 1 सफलता मिली। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 65 रन बनाए। जिसमें 6 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 3 छक्के और तीन चौके की मदद से 53 रन बनाए।

T20 IND Vs SL Live Score ODI 2nd Match updates

श्रीलंका ने 16 रन से जीता मैच

भारत को दूसरे मुकाबले में 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 8 विकेट पर 190 रन बना पाई।

भारत को छठा झटका

सूर्यकुमार यादव 53 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल अक्षर और शिवम मावी खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 149/6 (16 ओवर)

अक्षर पटेल का अर्धशतक

अक्षर पटेल ने 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद में अपना 50 रन पूरे किए।

भारत का 5वां विकेट गिरा

दीपक हुड्डा भी 9 रन पर आउट हो गए। हुड्डा को हसारंगा ने धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच आउट कराया।

भारत को चौथा झटका

भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। हार्दिक पांड्या को करुणारत्ने ने मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया।

भारत के 3 विकेट गिरे

टीम इंडिया के 3 विकेट गिर चुके हैं। ईशान किशन, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी पवेलियन लौट गए हैं। ईशान और गिल को कासुन रजिथा ने आउट किया। मदुशंका ने त्रिपाठी का विकेट लिया।

भारत को 207 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका ने टीम इंडिया को 207 रनों का लक्ष्य दिया है।

श्रीलंका का स्कोर 150 पार

6 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार हो चुका है। दसून शनाका और चमिका करुणारत्ने मैदान पर हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर 168/6

श्रीलंका के 6 विकेट गिरे

उमरान मलिक ने श्रीलंका को लगातार 2 झटके दिए। उन्होंने पहले असलंका को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। अगले ही गेंद पर वनिंदू हसरंगा को पवेलियन भेज दिया। 17 ओवर के बाद स्कोर 147/6


श्रीलंका को चौथा झटका

अक्षर पटेल ने अपने नाम दूसरा विकेट किया। उन्होंने धनंजय डिसिल्वा दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। 15 ओवर के बाद स्कोर 129/4

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

भारत को तीसरी सफलता मिली। पथुम निसंका को अक्षर पटेल ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। निसंका के बल्ले से 33 रन निकले।

श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। उमरान मलिक ने भानुका राजपक्षे को बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

80 रन के स्कोर पर भारत को पहली सफलता मिली। चहल ने मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। कुशल मेंडिस ने 31 बॉल पर 52 रन बनाए।

कुसल मेंडिस की फिफ्टी

कुसल मेंडिस ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। मेंडिस 29 बॉल पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। पथुम निसंका 23 रन पर खेल रहे हैं। स्कोर 80/0

श्रीलंका की तेज शुरुआत

कुसल मेंडिस और पथुम निसंका तबाड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 4 ओवर में स्कोर श्रीलंका का स्कोर 48 रन तक पहुंच गया है। स्कोर 48/0 (4), कुसल मेंडिस (33 रन), पथुम निसंका (10 रन)

श्रीलंका की बैटिंग शुरू

पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पारी की शुरुआत की। पहला ओवर हार्दिक पांड्या ने किया। दूसरा ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका। अर्शदीप ने लगातार 3 नो गेंद कर खराब ओवर किया।

स्कोर 21/0 (2), कुसल मेंडिस (11 रन), पथुम निसंका (6 रन)

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका

दसून शनाका (कप्तान), कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), पथूम निसांका, धनंजया डीसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, वनिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।

एमसीए स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

- पुणे के एमसीए स्टेडियम में सर्वोच्च स्कोर 201/6 है, जो भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध जनवरी 2020 में बनाया था।

- भारत का न्यूनतम स्कोर 101 है। फरवरी 2016 में श्रीलंका के विरुद्ध बनाया था।

- 2020 में शिखन धवन और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े थे, जो एमसीए का सर्वोच्च साझेदारी है।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड

कुल मैच- 27

भारत- 18

श्रीलंका- 8

बेनतीजा- 1