
Cricket News: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है। भारत को एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया। ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया ICC ट्रॉफी जीतने से चूक गई है। हालांकि ये पहली बार नहीं जब भारत आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में हार कर खिताब से चूक गई है। टीम ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। तब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। तब से कितनी बार भारतीय टीम ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में असफल हुई है। आइए जानते हैं।
2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने अपना पहला खिताब जीता था। 2015 में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब मेजबान टीम ने फाइनल का सपना तोड़ दिया था।
2016 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप की मेजबानी की थी। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी। अगले साल भारत विराट कोहली की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने उतरी थी। फाइनल पाकिस्तान से था, लेकिन फिर हार नसीब हुई।
2019 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत ने सेमीफाइनल का रास्ता तय किया था। इस बार न्यूजीलैंडने फाइनल जाने का रास्ता रोक दिया। इसके बाद 2022 में टीम इंडिया टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची। इस बार भी टीम का सूखा खत्म नहीं हुआ। इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।