• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#INDvAUS 3rd test: धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का तीसरा टेस्ट, जानिए कारण

#INDvAUS 3rd test: भारी बारिश के कारण धर्मशाला का मैदान और पिच समय पर तैयार नहीं हो सके हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 13 Feb 2023 10:01:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Feb 2023 10:14:43 AM (IST)
#INDvAUS 3rd test: धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का तीसरा टेस्ट, जानिए कारण
Indore Test

#INDvAUS 3rd test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है। यह मुकाबला 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाएगा। दरअसल, भारी बारिश के कारण धर्मशाला का मैदान और पिच समय पर तैयार नहीं हो सके हैं। यही कारण है कि मैच इंदौर शिफ्ट किया गया है।

बीसीसीआई के मुताबिक, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट धर्मशाला में होने वाला था, जिसे अब इंदौर शिप्ट किया गया है। यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। साथ ही आउटफील्ड में पर्याप्त घास नहीं है। मैदान को तैयार करने में अभी कुछ समय और लगेगा।


एमपीसीए को जानकारी नहीं

मेजबान मप्र क्रिकेट संघठन (एमपीसीए) के सचिव संजीव राव ने बताया की मैच इंदौर में होने की हमें कोई आधिकारिक या मौखिक सूचना नहीं है। हमें भी बीसीसीआइ की वेबसाइट से जानकारी मिली है। इंदौर में टेस्ट मैच होना शहर के लिए गौरव की बात है।

निरीक्षण के बाद बीसीसीआई ने लिया फैसला

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मानसून की शुरुआत से ही पिच सहित पूरे आउटफील्ड को तैयार करने का काम शुरू कर दिया था। काम तेजी से हुई, लेकिन मैदान का एक हिस्सा अब तक खेलने लायक नहीं हुआ है। बीसीसीआई ने निरीक्षण के बाद इंदौर शिफ्ट करने का फैसला किया है।

बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिच को लेकर कोई समस्या नहीं थी, लेकिन आउटफील्ड में अभी काम बाकी है। इसी आशंका को लेकर बीसीसीआई ने मोहाली, बेंगलुरू और इंदौर समेत कुछ अन्य स्थानों पर मंथन शुरू कर दिया था।

धर्मशाला में खेला गया है सिर्फ एक टेस्ट

धर्मशाला मैदान पर अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है। यह मुकाबला 2017 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। धर्मशाला न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में से एक है।