• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Auction 2023: 23 दिसंबर को होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी, ऑक्शन में शामिल होंगे 14 देशों के क्रिकेटर

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ये नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 02 Dec 2022 01:53:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Dec 2022 01:57:06 PM (IST)
IPL Auction 2023:  23 दिसंबर को होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी, ऑक्शन में शामिल होंगे 14 देशों के क्रिकेटर

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियां जोरों पर हैं। आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ये नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी। अगले आईपीएल में खेलने के लिए भारत के साथ-साथ 14 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने दी है। इस जानकारी में सचिव जय शाह ने यह बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 30 रहेगी।

23 दिसंबर को होगा ऑक्शन

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने जारी बयान में कहा कि यदि अगले सीजन में फ्रेंचाइजी को अपनी स्क्वाॅड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को ही रखने की अनुमति ही रहती है, तो फिर मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहेंगे। बता दें कि अब तक हर एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर रखने की ही अनुमति है। इसमें अधिकतम 8 विदेशी रह सकते हैं। इस मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे।


इतने खिलाड़ी होंगे शामिल

इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी शामिल हैं। मिनी ऑक्शन में शामिल कुल खिलाड़ियों में 185 कैप्ड और 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे। वहीं एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं। जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।