• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Auction: IPL में सबसे महंगे बिकनेवाले खिलाड़ी बने सैम करेन, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा

IPL 2023 Auction: ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने इतिहास रचते हुए IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का दर्जा हासिल कर लिया है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 23 Dec 2022 05:33:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Dec 2022 05:33:50 PM (IST)
IPL 2023 Auction: IPL में सबसे महंगे बिकनेवाले खिलाड़ी बने सैम करेन, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिलाड़ियों की नीलामी में विदेशी क्रिकेटर एक बार फिर सबके फेवरेट बने हुए हैं। अब तक की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने इतिहास रचते हुए IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का दर्जा हासिल कर लिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। कुरेन की बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्‍शन के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।

इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 2 करोड़ रुपये थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इनके अलावा कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। निकोलस पूरन का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी काफी ऊंची कीमत मिली। 23 साल के हैरी ब्रूक ने साल 2022 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।


आईपीएल ऑक्शन Highlights:

  • नीलामी की शुरुआत में सबसे पहले बोली न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) पर लगी। इन्हें मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ब्रूक का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था।
  • मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए पंजाब और CSK ने बोली लगाई।
  • अजिंक्यरहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा है।