• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KL Rahul Athiya Shetty Marriage: शादी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल

KL Rahul Athiya Shetty Marriage: 23 जनवरी को यह क्रिकेटर अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 13 Jan 2023 11:18:42 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jan 2023 11:18:42 AM (IST)
KL Rahul Athiya Shetty Marriage: शादी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल
KL Rahul Athiya Shetty Marriage:

KL Rahul Athiya Shetty Marriage: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जीत दिलाई। केएल राहुल के इस प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त ले ली है। इसके तत्काल बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आ जाएगी। ताजा खबर यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 में केएल राहुल (K L Rahul) नहीं खेल पाएंगे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दरअसल, 23 जनवरी को यह क्रिकेटर अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

India vs New Zealand 2023 Schedule

न्यूजीलैंड की टीम 18 जनवरी से 1 फरवरी तक भारत का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड की टीम अभी पाकिस्तान में है।

  • 1st ODI: 18 जनवरी, बुधवार को हैदराबाद में
  • 2ndt ODI: 21 जनवरी, शनिवार को रायपुर में
  • 3rd ODI: 24 जनवरी, मंगलवार को इंदौर में
  • 1st T20I: 27 जनवरी, शुक्रवार को रांची में
  • 2nd T20I: 29 जनवरी, रविवार को लखनऊ में
  • 3rd T20I: 1 फरवरी, बुधवार को अहमदाबाद में

Athiya Shetty and KL Rahul Wedding

बॉलीवुड साल की पहली शादी का गवाह बनने जा रहा है। फैंस अथिया और केएल राहुल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल ने 23 जनवरी को अपनी शादी की तारीख तय कर दी है। शादी समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में होगा। शादी के कार्यक्रम तीन दिन चलेंगे। परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी होगी। बाद में रिसेप्शन दिए जाएंगे। दोनों परिवार शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हीरो फिल्म से की। अथिया के पिता का नाम सुनील शेट्टी और माता का नाम मना शेट्टी है। भाई का नाम अहान शेट्टी है।