• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata: CAB का चुनाव नहीं लड़ेंगे सौरव गांगुली, आखिरी वक्त में लिया फैसला, नहीं भरा नामांकन

सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन आखिरी वक्त में वे पीछे हट गए। माना जा रहा है कि निजी कारणों से उ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 23 Oct 2022 08:01:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Oct 2022 08:01:31 PM (IST)
Kolkata: CAB का चुनाव नहीं लड़ेंगे सौरव गांगुली, आखिरी वक्त में लिया फैसला, नहीं भरा नामांकन

Sourav Ganguly : बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद से छुट्टी होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन आखिरी वक्त में वे पीछे हट गए। रविवार को चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी और सौरव दोपहर में वहां पहुंचे भी, लेकिन नामांकन नहीं भरा। चूंकि विरोधी खेमे से भी किसी और ने नामांकन नहीं भरा, इसलिए 31 अक्टूबर को होने वाले कैब की वार्षिक आम बैठक में अब चुनाव के बदले चयन के जरिए नई कमेटी का गठन होगा। सौरव गांगुली ने आनेवाली कैब टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि वे अगले तीन साल कर बेहतर तरीके से काम करेंगे। अपने बारे में उन्होंने कहा कि मुझे अपने जीवन में अभी और कई काम करने हैं।

naidunia_image

कौन बनेगा अगला CAB अध्यक्ष?

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली को कैब का अगला अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है, जो इससे पहले कैब के सचिव के पद पर थे। इसी तरह अमलेंदु बिश्वास का उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। देवब्रत दास संयुक्त सचिव, नरेश ओझा सचिव और प्रबीर चटर्जी कोषाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।


सौरव के हटने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि निजी कारणों से उन्होंने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने से पहले सौरव कैब के अध्यक्ष ही थे। उन्होंने तीन साल तक यह पदभार संभाला था। उनके बाद अभिषेक डालमिया कैब अध्यक्ष बने थे, जो बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया के पुत्र हैं।