• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE IND vs Ban Chattogram Test Day 1: पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, पढ़िए मैच रिपोर्ट

LIVE IND vs Ban Chattogram Test Day 1: तीसरा विकेट विराट कोहली का रहा जो सिर्फ 1 रन बना सके। तैजुल इस्लाम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। चौथा विकेट 1...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 14 Dec 2022 08:26:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Dec 2022 03:01:16 PM (IST)
LIVE IND vs Ban Chattogram Test Day 1: पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, पढ़िए मैच रिपोर्ट

LIVE IND vs Ban Chattogram Test Day 1: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नीचे जानिए ताजा स्कोर। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। वनडे सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह सीरीज अहम है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों देशों के बीच अब तक 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। 9 में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 2 ड्रा रहे है। यानी बांग्लादेश की टीम अब तक भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है। टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में जीत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से अभी भी अहम है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में पाकिस्तान की हार के बाद टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है।

LIVE IND vs Ban Chattogram Test Day 1: LIVE Score

भारत पहली पारी: 230/4 (चेतेश्वर पुजारा: 73 रन, श्रेयस अय्यर: 66 रन)

  • टीम इंडिया को पहला झटका उस समय लगा जब सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 20 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए। दूसरे सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए और 22 रन के निजी स्कोर पर खालिद अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए।

  • तीसरा विकेट विराट कोहली का रहा जो सिर्फ 1 रन बना सके। तैजुल इस्लाम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। चौथा विकेट 112 के कुल स्कोर पर गिरा तब ऋषभ पंत 46 रन के स्कोर पर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए।
  • naidunia_image

    IND vs BAN Playing XI:

    भारत: 1 केएल राहुल (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 चेतेश्वर पुजारा, 4 विराट कोहली, 5 श्रेयस अय्यर, 6 ऋषभ पंत (wk), 7 आर अश्विन, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 उमेश यादव, 11 मोहम्मद सिराज

    बांग्लादेश: 1 नजमुल हुसैन शंटो, 2 जाकिर हसन, 3 यासिर अली, 4 शाकिब अल हसन (कप्तान), 5 मुशफिकुर रहीम, 6 लिटन दास, 7 नुरुल हसन (wk), 8 मेहदी हसन मिराज, 9 तैजुल इस्लाम, 10 खालिद अहमद , 11 एबादोत हुसैन

    IND vs BAN 1st Test Weather Report

    स्थानीय मौसम विज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच में बारिश के खलल डालने की सिर्फ 2% आशंका है। मतलब मौसम क्रिकेट के लिए आदर्श रहेगा।

    IND vs BAN 1st Test Pitch Report

    जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और स्पिनरों को भी परिस्थितियों से कुछ मदद मिलने की संभावना है।