MS Dhoni: रविवार को कुछ बड़ा 'धमाका' करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
MS Dhoni: एमएस धोनी 25 सितंबर को फेसबुक पर LIVE आएंगे। धोनी ने खुद इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद खेल प्रशंसकों में हलचल बढ़ गई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि पूर्व कप्तान क्या घोषणा करेंगे।
By Kushagra Valuskar
Edited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 24 Sep 2022 10:27:18 PM (IST)
Updated Date: Sat, 24 Sep 2022 10:27:18 PM (IST)
MS Dhoni: एमएस धोनी 25 सितंबर को फेसबुक पर LIVE आएंगे। धोनी ने खुद इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद खेल प्रशंसकों में हलचल बढ़ गई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि पूर्व कप्तान क्या घोषणा करेंगे।MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी कल यानी 25 सितंबर को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह रविवार को दोपहर 2 बजे फेसबुक लाइव करेंगे। धोनी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर कर लाइव आने की जानकारी दी। माही के इस पोस्ट के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। खेल प्रशंसक कई तरह के कयास लगा रहे हैं। उम्मीद है कि वो कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं।
धोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा
पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं आपके साथ एक खबर शेयर करूंगा। मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकार ये जानकारी दूंगा। उम्मीद करता हूं आप सब वहां होंगे।' एमएस धोनी ICC के सभी इवेंट जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान है। यह अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार ट्रॉफी जीतवा चुके हैं।
दुनिया के सबसे सफल कप्तान
एमएस धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। धोनी ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 148 रन बनाए थे। महेंद्र को सितंबर 2007 में टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में टी20 विश्वकप 2007 और 28 साल बाद वनडे विश्वकप 2011 में भारत जीता था।