
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की जिस तरह से हार हुई है, उससे देश भर के क्रिकेट फैन्स बेहद निराश हैं। किसी ने भी ये उम्मीद नहीं जताई थी कि इंग्लैंड के खिलाफ इस तरह एकतरफा मैच होगा और टीम इंडिया इतनी बुरी तरह पिटेगी। इसी बात को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने भी टीम पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हार और जीत तो खेल के हिस्से हैं। भारत के हारने का दुख नहीं है। लेकिन दुख इस बात का है कि खिलाड़ियों ने पूरा दमखम नहीं दिखाया। उन्होंने भारत की हार के तुरंत बाद एक ट्वीट कर ये बात कही।
उनकी बात में दम है क्योंकि भारतीय टीम कभी भी संघर्ष करती नहीं दिखी। 20 ओवरों में भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड का एक विकेट भी नहीं ले सके और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सभी बॉलर्स की खुलकर धुनाई की। शशि थरुर के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं भारतीय टीम को लेकर कई तरह के मजेदार मीम्स शेयर किये जा रहे हैं। एक यूजर ने इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से जोड़ते हुए लिखा है कि भारत हारा नहीं है, इंग्लैंड जीता है। निर्मला सीतारमण ने इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि रुपया कमजोर नहीं हुआ है, डॉलर मजबूत हुआ है।
वहीं एक यूजर ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा भारतीय गेंदबाजों की धुनाई को निशाना बनाते हुए मजेदार तस्वीर शेयर की है।
दूसरी ओर एक यूजर ने बीसीसीआई से महासचिव जय शाह को भी इसमें लपेट लिया है। देखिये उनके द्वारा शेयर ये तस्वीर