यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 WC 2022: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
PAK vs BAN LIVE: बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 11 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जानिए मैच का पूरा हाल
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 06 Nov 2022 10:09:38 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Nov 2022 01:09:50 PM (IST)
Pak vs Ban LIVE PAK vs BAN LIVE: विश्व कप से बाहर होने का खतरा जिस पाकिस्तान की टीम पर मंडरा रहा था, वो सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। एडिलेड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। इस तरह न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान चौथी टीम बन गई है। पाकिस्तान अभी ग्रुप 2 में शीर्ष पर है। नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबला ग्रुप बी के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबला हो गया था। तय था कि जो जीतेगा वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इस ग्रुप से भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया था, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उसका एक मैच बाकी है। एडिलेड में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
(मैच का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें)
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 11 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से शांतो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहिन शाह अफरीदी फॉर्म में लौटते नजर आए। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद संकट मंडराने लगा था। आखिरी में मोहम्मद हैरिस और शान महमूद ने जीत दिलाई।
दक्षिण अफ्रीका की हार के लिए पाकिस्तान में खासतौर पर दुआओं की जा रही थी। दरअसल, पाकिस्तान इस विश्वकप के अपने पहले दो मैच हार गया था। भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद बाबर आजम की टीम का बाहर होना तय माना जा रहा था, लेकिन अब सेमीफाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका था जिसे टीम ने लपक दिया।