• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Risabh Pant Health Update: सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी कर रहे हैं ऋषभ पंत, सभी का जताया आभार

Risabh Pant Health Update: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सर्जरी सफल रही है और वो तेजी से ठीक हो रहे हैं।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 16 Jan 2023 08:04:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jan 2023 10:43:31 PM (IST)
Risabh Pant Health Update: सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी कर रहे हैं ऋषभ पंत, सभी का जताया आभार

Risabh Pant Health Update: ऋषभ पंत के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती ऋषभ की सर्जरी सफल रही और वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने पहली बार खुद अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वो तेजी से ठीक हो रहे हैं और आनेवाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ”मैं सभी के सपोर्ट और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं. बस सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी सर्जरी सफल रही है.। शुक्रगुजार हूं कि मैं ठीक होने की राह पर हूं।” ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ और सर्जरी के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने सभी के सपोर्ट के लिए उनका आभार जताया है।

naidunia_image

सभी का जताया आभार

ऋषभ पंत ने इस मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए फैंस और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का शुक्रिया अदा किया है.उन्होंने लिखा, ”मैं पॉजिटिव हूं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं. मैं इस कठिन समय के दौरान आप सभी के समर्थन और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं.” आपको बता दें कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले दिनों हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद ऋषभ पंत को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिड करवाया गया। ऋषभ पंत ने खास तौर पर उन दो लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने एक्सीडेंट के बाद उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।


naidunia_image

आसान नहीं वापसी

वैसे ये अच्छी बात है कि ऋषभ बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द क्रिकेट के मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन ये ना जो आसान होनेवाला है और ना ही जल्द। ठीक होने और मैदान में उतरने लायर फिटनेस हासिल करने में उन्हें कई महीने लग जाएंगे। अनुमान लगया जा रहा है कि ऋषभ पंत तकरीबन 18 महीने तक वापसी नहीं कर पाएंगे। इस तरह ऋषभ पंत आईपीएल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप के अलावा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।