• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishabh Pant Health Condition: क्रिकेटर ऋषभ पंत की ब्रेन और स्पाइनल MRI रिपोर्ट नॉर्मल, चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई

Rishabh Pant accident: क्रिकेटर का दिल्ली से रुड़की आते समय शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया था। ऋषभ खुद कार चला रहे थे और अकेले थे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 10:46:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 07:29:32 PM (IST)
Rishabh Pant Health Condition: क्रिकेटर ऋषभ पंत की ब्रेन और स्पाइनल MRI रिपोर्ट नॉर्मल, चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई

Rishabh Pant Health Condition: कार दुर्घटना का शिकार हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की स्थिति में सुधार हो रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत की ब्रेन और स्पाइनल MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है। यह जानकारी न केवल क्रिकेटर के परिजन, बल्कि उनके करोड़ों फैंस के लिए भी बड़ी राहत देने वाली है। इस बीच, देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में ऋषभ पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो गई है। बता दें, क्रिकेटर का दिल्ली से रुड़की आते समय शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया था। ऋषभ खुद कार चला रहे थे और अकेले थे। यहां पढ़िए क्रिकेटर से जुड़ी हर अपडेट

Rishabh Pant accident: latest updates

बीसीसीआई भी अपने क्रिकेटर को लेकर एक्शन में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बीसीसीआई का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून आकर Rishabh Pant की सेहत के बारे में जानकारी लेगा। यदि जरूरी हुआ तो उन्हें दिल्ली लाकर इलाज करवाया जाएगा।


इससे पहले ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज बस के चालक और परिचालक का सम्मान किया गया। दरअसल, हादसा होते देख सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस भी रुक गई। बस चालक सुशील कुमार बस के परिचालक के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौके से कुछ दूरी पर स्थित डेयरी संचालक कुशलवीर सिंह कर्मचारियों को लेकर राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंचे।

फोटो: अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे और क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकत की। अस्पताल से बाहर आने के बाद दोनों कलाकारों ने कहा, 'हम पंत और उनकी मां से मिले। अब उनकी हालत स्थिर है। लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करें ताकि वह जल्द ठीक हो जाए।'

naidunia_image

naidunia_image