• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishabh Pant Update: परिवहन मंत्रालय की टीम ने किया घटनास्थल का दौरा, गड्ढे से बचने में हुआ था एक्सीडेंट

Rishabh Pant health Update: सड़क पर एक गड्ढे से बचने के चक्कर में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और ये हादसा हुआ।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 04:09:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 07:32:03 PM (IST)
Rishabh Pant Update: परिवहन मंत्रालय की टीम ने किया घटनास्थल का दौरा, गड्ढे से बचने में हुआ था एक्सीडेंट

Rishabh Pant health Update: ऋषभ पंत दुर्घटना मामले के मद्देनजर परिवहन मंत्रालय की एक टीम हरिद्वार पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। ये टीम दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए आई है। घटनास्थल और उसके आस-पास की जगहों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कहा है कि पंत पर कोई केस नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसी को टक्कर नहीं मारी और उनकी गाड़ी के ओवरस्पीडिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। गाड़ी की स्पीड 80 किमी प्रतिघंटा की लिमिट से नीचे ही थी। बता दें, क्रिकेटर का दिल्ली से रुड़की आते समय शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया था।

देहरादून में ही होगा इलाज

सड़क दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की स्थिति ठीक है और उनकी तेजी से रिकवरी हो रही है। साथ ही उन्हें एयरलिफ्ट करने की कोई जरुरत नहीं है। डीडीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऋषभ स्माइल कर रहे हैं और अच्छे से बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें एयरलिफ्ट करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने बातचीत में बताया कि सड़क पर एक गड्ढे से बचने के चक्कर में ऋषभ की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और ये हादसा हुआ। आपको बता दें कि पंत का देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। ऋषभ पंत की ब्रेन और स्पाइनल MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है। इससे उनके परिजनों और फैन्स ने राहत की सांस ली है। इस बीच, देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में ऋषभ पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो गई है।


naidunia_image

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी पंत के स्‍वजनों से फोन पर बात करके उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली। शनिवार की सुबह फि‍ल्‍म अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने भी मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचकर पंत का हाल पूछा। दिल्‍ली क्रिकेट एसोसिएशन और उत्‍तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पंत के स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जानने के लिए मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे। उधर बीसीसीआई ने साल 2022 में टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत को बेस्ट परफॉर्मर घोषित किया है।

naidunia_image