• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोजर बिन्नी का BCCI अध्यक्ष बनना तय, सचिव पद पर बने रहेंगे जय शाह, निर्विरोध चुने जाएंगे सभी पदाधिकारी

पिछले एक हफ्ते की कई दौर की बातचीत और बैक-चैनल चर्चा के बाद सभी नाम तय किये गये। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के एक प्रभावशाली मंत्री ने बोर्ड के ग...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 05:33:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 05:38:00 PM (IST)
रोजर बिन्नी का BCCI अध्यक्ष बनना तय, सचिव पद पर बने रहेंगे जय शाह, निर्विरोध चुने जाएंगे सभी पदाधिकारी

BCCI Election: पूर्व क्रिकेटर और भारत के 1983 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रोजर बिन्नी (Roger Binny) के BCCI के नए अध्यक्ष (BCCI President) बनने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल बोर्ड के किसी भी पद के लिए कोई चुनाव नहीं होगा, यानी सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। इस तरह कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला हैं, उपाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह (Jay Shah) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए BCCI सचिव बने रहेंगे। महाराष्ट्र BJP नेता आशीष शेलार का भी कोषाध्यक्ष बनना तय है।

I've filed nomination for the post of Vice President, Roger Binny has filed nomination for the President, Jay Shah has filed for Secretary and Ashish Shelar for Treasurer. As of now, the situation is that all will be appointed unopposed: BCCI VP Rajeev Shukla on BCCI polls pic.twitter.com/98r8uPlIi9

— ANI (@ANI) October 11, 2022

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 18 अक्टूबर को बोर्ड की AGM में BCCI के नये अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति का ऐलान करेंगे। सौरव गांगुली पिछले तीन सालों से BCCI के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। बिन्नी 18 अक्टूबर को मुंबई में AGM में आधिकारिक तौर पर BCCI का कार्यभार संभालेंगे। 67 साल के रोजर बिन्नी बोर्ड के 36वें अध्यक्ष होंगे। मीडियम पेसर गेंदबाज बिन्नी, 1983 में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत की कहानी के अहम किरदारों में एक थे। आठ मैचों में उन्होंने 18 विकेट लिए थे, जो उस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा थे।


इसके अलावा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह धूमल अब IPL के चेयरमैन बनेंगे। वह बृजेश पटेल की जगह लेंगे। ICC बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व अब जय शाह ही करेंगे। ये जिम्मेदारी पहले गांगुली के पास थी। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के करीबी देवजीत सैकिया नए ज्वाइंट सचिव के रूप में जयेश जॉर्ज की जगह लेंगे।

पिछले एक हफ्तेकी कई दौर की बातचीत और बैक-चैनल चर्चा के बाद, यह तय किया गया कि

हालांकि, BCCI ICC अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगा या नहीं,हीं यह अभी तय नहीं हुआ है। PTI ने BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार के एक प्रभावशाली मंत्री ने बोर्ड के गठन में पदों को तय करने में अहम भूमिका निभाई है।