यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 WC 2022: टीम इंडिया सेमीफाइनल में, ZIM के खिलाफ जीते तो ऐसे मिलेगा फायदा
यदि भारत आज के अपने मैच में जिम्बाब्वे को हरा देता है तो टेबल में टॉप पर होगा। टीम इंडिया के लिए टॉप पर रहना अच्छा होगा। यदि किसी कारण से सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हो पाता है तो टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचती है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 06 Nov 2022 07:31:30 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Nov 2022 12:29:12 PM (IST)
T20 WC 2022 Group 2 T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से दक्षिण अफ्रीका बाहर हो गया है। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत आज का अपना मैच खेलने से पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया। यदि टीम इंडिया जिम्बाब्वे से हार भी जाती है तो भी वहीं दक्षिण अफ्रीका के बाहर होते ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए बड़ा मौका पैदा हो गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में से जो जीतेगा, वो सेमीफाइनल खेलेगा। हालांकि ग्रुप बी में लड़ाई पहले और दूसरे पायदान की रहेगी यदि भारत आज के अपने मैच में जिम्बाब्वे को हरा देता है तो टेबल में टॉप पर होगा। टीम इंडिया के लिए टॉप पर रहना अच्छा होगा। यदि किसी कारण से सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हो पाता है तो टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचती है।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ए की स्थिति साफ हो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस ग्रुप से खुद मेजबान ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गई। आज ग्रुप बी के लिए अहम दिन है। यहां कौन-सी दो टीमें सेमीफाइनल में स्थान बनाएंगी और किसका मुकाबला न्यूजीलैंड या किसका इंग्लैंड से होगा, यह तय हो जाएगा। टीम इंडिया आज जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी।
टीम इंडिया को अब कोई खतरा नहीं
अफ्रीका-नीदरलैंड मैच से पहला कहा जा रहा था कि टीम इंडिया को आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करना होगी, लेकिन अब ऐसा कोई खतरा नहीं है। इस मैच में रविवार को मेलबर्न में बारिश की आशंका है। अगर बारिश होती है और मैच धुल जाता है, तो भी भारत के लिए अच्छा होगा।
अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बड़ा मौका
अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बड़ा मौका है। दोनों में से जो जीतेगा, उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। पाकिस्तान के लिए यह खासतौर पर अच्छी खबर है, क्योंकि अपने पहले दो मैच हारने के बाद उसका विश्व कप से बाहर होना तय माना जा रहा था, लेकिन अब हालात ऐसे बने कि उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।