• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 WC: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, आयरलैंड से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हुई वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। आयरलैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 व...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 01:20:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 01:20:10 PM (IST)
T20 WC: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, आयरलैंड से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हुई वेस्टइंडीज

T20 World Cup 2022: आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। इसी के साथ दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है। श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बाद सुपर-12 में जगह बनाने वाली तीसरी टीम आयरलैंड बन गई है। टूर्नामेंट की आखिरी और 12वीं टीम का फैसला स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले से होगा, जो शुरू हो चुका है।

naidunia_image

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। आयरलैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 ही रन बना सकी थी। ब्रेंडन किंग ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। आयरलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए गैरेथ डेलानी ने 4 ओवर के कोटे में मात्र 16 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए थे। इसमें कप्तान निकोलस पूरन, रॉवमैन पॉवेल और एविन लुईस के बड़े विकेट शामिल थे।


147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (37) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 73 रन जोड़े थे। आयरलैंड के सामने विंडीज की गेंदबाजी एकदम फीकी नजर आई। एंड्रयू बालबर्नी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए लोर्कन टकर का साथ अंत तक दिया और आयरलैंड ने यह मैच 9 विकेट से अपने नाम किया। लोर्कन टकर ने 35 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए, वहीं स्टर्लिंग ने 66 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। स्टर्लिंग ने अपनी इस पारी में 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े। आयरलैंड ने यह मैच 15 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया।