
T20 WC 2022: टीम इंडिया बीती रात ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है, जहां इसी महीने टी-20 विश्व कप शुरू हो रहा है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। इससे पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में है। T20 WC 2022 की तैयारियों को आजमाने के लिए पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेली गई। टीम इंडिया दोनों ही सीरीज जीतने में सफल रही। हालांकि टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी जरूर खलेगी। बुमराह की जगह किसे टीम में शामिल किया जाए, इस पर आखिरी फैसला नहीं हुआ है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के मैच भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होंगे। इसके अलावा Disney+ Hotstar वेबसाइट और ऐप पर भी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीम की जाएगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी - मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर
विश्व कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हालात में खुद को ढालने का बड़ा मौका है। टीम इंडिया दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ है।