
Australia vs Afghanistan T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में एडम जाम्पा ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताफ दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के दिए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और उस्मान गनी ओपनिंग करने आए। गुरबाज ने 30 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए। गुलाबदीन नायब ने भी 23 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। लेकिन कप्तान मोहम्मद नबी कुछ खास नहीं कर पाए। वे महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।
कंगारू टीम के लिए जोश हेजलवुड ने 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवरों में 33 रन दिए। लेकिन एडम जाम्पा ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. केन रिचर्डसन ने 4 ओवरों में 48 रन देकर 1 विकेट लिया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इस दौरान टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली। मैक्सवेल ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मिचेल मार्श ने भी 45 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए। आखिर में स्टोइनिस ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए।