• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 WC: पूर्व चैंपियन श्रीलंका को हराकर नामीबिया ने चौंकाया, भारत के ग्रुप में मिल सकती है जगह

T20 WC में पूर्व चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर नामीबिया ने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है। बता दें कि सुपर 12 में पहुंचने के लिए श्री...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 16 Oct 2022 03:36:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Oct 2022 03:36:44 PM (IST)
T20 WC: पूर्व चैंपियन श्रीलंका को हराकर नामीबिया ने चौंकाया, भारत के ग्रुप में मिल सकती है जगह

T20 World Cup: T20 के पहले ही मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस जीत के साथ ही अब क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले और भी रोमांचक हो गए हैं। पूर्व चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर नामीबिया ने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है। नामीबिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। जीत के लिए 163 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम केवल 108 रन बना सकी। इस तरह से नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराकर टू्र्नामेंट का धमाकेदार आगाज कर दिया। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी इस जीत पर ट्वीट कर अपनी हैरानगी जाहिर की और लिखा - 'नामीबिया ने पूरी दुनिया को बताया कि नाम याद रखना...'। तेंदुलकर द्वारा किया गया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। तेंदुलकर ही नहीं बल्कि वसीम जाफर ने भी नामीबिया की जीत पर ट्वीट कर इस टीम को बधाई दी है।

naidunia_image

भारत के ग्रुप में मिल सकती है जगह

नामीबिया को क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में यदि नामीबिया रनरअप रहती है, तो वह सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेगी और उसे भारत के ही ग्रुप-2 में जगह मिलेगी। ऐसे में ग्रुप-ए की रनरअप टीम से भारतीय टीम का मुकाबला 27 अक्टूबर को होगा। यानी अगर नामीबिया सुपर-12 में क्वालिफाई करता है, तो उसकी टीम इंडिया से फिर टक्कर हो सकती है। आपको बता दें कि यह भारत और नामीबिया के दूसरा टी20 मैच होगा।


श्रीलंका के लिए बढ़ी मुश्किलें

अब पूर्व चैंपियन श्रीलंका को अगले 48 घंटे के बाद ही अपना दूसरा मैच खेलना है। बता दें कि सुपर 12 में पहुंचने के लिए श्रीलंका को क्वालीफाइंग मुकाबले के अपने मैच जीतने होंगे। क्वालीफाइंग राउंड से 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेगी। श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट में अपना अगला मैच मंगलवार को इसी मैदान पर यूएई के खिलाफ खेलेगी।