• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022: रविंद्र जडेजा की भरपाई के लिए इस खिलाड़ी को किया जा रहा तैयार, ऋषभ पंत के लिए बुरी खबर

T20 World Cup 2022: बकौल अक्षर पटेल, हमारे टॉप छह बल्लेबाज राइट हैंडर हैं, इसलिए मुझे प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो मुझे बीच के ओवरों...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 28 Oct 2022 12:49:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Oct 2022 12:49:13 PM (IST)
T20 World Cup 2022: रविंद्र जडेजा की भरपाई के लिए इस खिलाड़ी को किया जा रहा तैयार, ऋषभ पंत के लिए बुरी खबर

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। रोहित शर्मा की टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को और दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को मात दी। अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है। टीम मैनेजमेंट अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा है। ताजा खबर अक्षर पटेल की तरफ से आ रही है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने खुलासा किया है कि टीम प्रबंधन ने उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलने के लिए तैयार रहने को कहा है। दरअसल, टीम को रविंद्र जडेजा की कमी खल रही है। बल्लेबाजी क्रम में लेफ्ट हैंडर का भी होना जरूरी है ताकि गेंदबाजों की लय बिगाड़ी जा सके। अब जडेजा की गैरमौजूदगी में गुजरात के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को तैयार किया जा रहा है। अक्षर को साफ कहा जा चुका है कि जब भी जरूरत होगी, उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम ने यह प्रयोग किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उस मैच में अक्षर रन आउट हो गए थे। नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले अक्षर ने कहा, पाकिस्तान के पास बाएं हाथ के स्पिनर नवाज और लेग स्पिनर शादाब थे, इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाज को भेजना महत्वपूर्ण था और मुझे जाने के लिए कहा गया।


बकौल अक्षर पटेल, हमारे टॉप छह बल्लेबाज राइट हैंडर हैं, इसलिए मुझे प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो मुझे बीच के ओवरों में प्रमोट किया जाएगा और मुझे इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यह भूमिका पहले ही सौंपी जा चुकी है और मैंने अभ्यास खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऋषभ पंत के लिए बुरी खबर

अक्षर पटेल को बल्लेबाजी में भी तवज्जो मिलन ऋषभ पंत और उनके फैन्स के लिए बुरी खबर है। वैसे भी पंत टीम से बाहर चल रहे हैं और अब अक्षर पटेल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का मैनेजमेंट का फैसला उनकी राह मुश्किल करेगा। जहां तक विकेटकीपिंग का सवाल है, दिनेश कार्तिक टीम की जरूरतों पर खरे उतर रहे हैं।