• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 world cup 2022: दूसरी बार टी20 चैंपियन बना इंग्लैंड, सैम करन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब

सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन की वजह से ICC प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 13 Nov 2022 10:05:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Nov 2022 10:07:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
T20 world cup 2022: दूसरी बार टी20 चैंपियन बना इंग्लैंड, सैम करन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब

T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। मेलबर्न में खेले गये मैच में उसने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इंग्लैंड की टीम ने, मैच के शुरुआती पलों से ही अपना दबदबा कायम रखा और 2010 के बाद एक बार फिर से टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। पाकिस्तान को एक छोटे से स्कोर पर रोकने के बाद उनके बल्लेबाज़ों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। बीच में एक बार के लिए लगा कि पाकिस्तान वापसी कर रहा है लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धैर्य नहीं खोया और आसानी से जीत हासिल की।

बल्लेबाजी में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स, जिन्होंने नाबाद 52 रन बनाये। उनके अलावा कप्तान जॉस बटलर ने धमाकेदार 26 रन बनाये और टीम का मोमेंटम तय कर दिया। बाद में हैरी ब्रुक (20) और मोईन अली (19) ने पारी संभाली और टीम के जीत के करीब पहुंचाया।


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाये। पाकिस्तान की ओर बाबर आजम ने 28 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ शान मसूद टिक सके। उन्होंने 28 गेंदों में 38 रन बनाये, जबकि शादाब ने 20 रनों का योगदान दिया। बाकी का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका। सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन की वजह से सैम करन को ICC प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।