• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WC2022, IND vs NED: टीम इंडिया की नीदरलैंड्स पर आसान जीत, 56 रनों से हराया

India vs Netherlands: भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज कर लगातार दोनों मैच अपने नाम कर लिए हैं। इस मैच में रोहित शर्मा भी फॉर्म में लौटते दिखे और ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 27 Oct 2022 02:10:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Oct 2022 04:35:43 PM (IST)
WC2022, IND vs NED: टीम इंडिया की नीदरलैंड्स पर आसान जीत, 56 रनों से हराया

IND vs NED, T20 World Cup 2022: T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है। सिडनी में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये। जवाब में नीदरलैंड्स 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, रवि अश्विन और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी को 1 विकेट मिला। नीदरलैंड्स की ओर से कोई भी बल्लेबाज 20 रनों से ज्यादा रन नहीं बना सका। इससे पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उप-कप्तान केएल राहुल तीसरे ही ओवर में मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लगातार दूसरे मैच में राहुल का बल्ला खामोश रहा। लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाल लिया और खुलकर बल्लेबाजी की। कई मैचों के बाद रोहित शर्मा फिर से लय में दिखे। उन्होंने 35 गेंदों पर अपना 29वां अर्धशतक जमाया। वह 53 रन बनाकर क्लासेन का शिकार बने।

उनके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों को बिना कोई मौका दिये टीम का स्कोर 179 तक पहुंचा दिया। विराट कोहली एक बार फिर से रंग में दिखे और उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। विराट ने 44 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाये। वहीं सूर्यकुमार ने सिर्फ 25 गेंदों में 51 रन बनाये।


भारत और नीदरलैंड्स दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। यानी ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को मौका नहीं मिला।

भारत : प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

नीदरलैंड : प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन