• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WC22, Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, बैटिंग-फील्डिंग में चूकी टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप 2 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराकर ग्रुप 2 के प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। वही...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 30 Oct 2022 03:43:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Oct 2022 09:30:23 PM (IST)
WC22, Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, बैटिंग-फील्डिंग में चूकी टीम

T20 WC 2022, India vs South Africa Live: पर्थ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 134 रन सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर और एडम मारक्रम ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। मिलर ने 46 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये, जबकि मारक्रम ने 52 रन बनाये। लेकिन जीत के हीरो रहे लुंगिसानी एनगिडी, जिन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने नहीं दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

इससे पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि 50 रनों का स्कोर बनने तक आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी थी। भारत की ओर से सिर्फ सूर्यकुमार यादव ने जुझारु पारी खेली और 40 गेंदों में 68 रन बनाये। बाकी बल्लेबाजों में कोई भी 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाये। इस तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने 134 रनों का आसान लक्ष्य दिया।


टीम इंडिया ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इस मैच में हार के बाद ग्रुप 2 के प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों से 5 अंक हासिल कर टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। उधर, साउथ अफ़्रीका की जीत से पाकिस्तान की टीम के लिए टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है।

भारत : प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका : प्लेइंग XI

तेम्बा बवूमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, राइली रुसो, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगिसानी एनगिडी अनरिख़ नॉर्खिये

कहां देखें मैच (Live Streaming)

  • भारत में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबलों की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी देख सकते हैं।
  • अगर मोबाइल या टैब में देखना चाहें, तो टी20 वर्ल्ड कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर भी देख सकते हैं।