
T20 World Cup 2022, IND vs Aus Warm Up Match: टी-20 विश्व कप 2022 से पहले वॉर्मअप मैच में सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचा दिया। सूर्या ने सोमवार को पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 3 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने किया निराश
सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दि पांड्या (29 रन) और दिनेश कार्तिक (19*) ने अभ्यास मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने निराश किया। वह 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 17 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ और मैथ्यू केली ने दो-दो विकेट लिए।
13 रन से जीता मैच
वहीं 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 145 रन पर सिमच गई। भारत ने 13 रन से मैच जीत लिया। टीम की सफलता में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा।
प्रशंसकों से मिले विराट कोहली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल इस अभ्यास मैच में नहीं खेले। कोहली मैच के दौरान मैदान पर आए और कुछ प्रशंसकों से मिले। उन्होंने फैंस से हाथ मिलाते हुए ऑटोग्राफ भी दिए।
Nice gesture from Virat Kohli to give autograph to fans ahead of the warm up match. pic.twitter.com/baQulbApg6
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2022