
Suryakumar Yadav: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मुकाबले में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्या अब भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में एक साल में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एक वर्ष में टीम इंडिया की तरफ से ऐसा कमाल किसी बल्लेबाज ने नहीं किया था। सूर्यकुमार से पहले ये काम 2021 में पाकिस्तान टीम के ओपनर मोहम्मद रिजवान ने किया था।
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार पारी खेली। 23 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े। सूर्यकुमार ने 25 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खाली। टीम इंडिया ने मैच में 101 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन सूर्या ने टीम को संभावने का काम किया। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 5 विकेट पर 186 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार का प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2022 में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चल रहा है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े है। उन्होंने 193.96 की स्ट्राइक रेट के साख 225 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 68 रन रहा है।
टी20आई में सबसे ज्यादा रन
इस साल सूर्यकुमार यादव ने 28 मुकाबलों में 186.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 1026 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले रैंक पर हैं। 28 पारियों में यादव के बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक निकला है वहीं 23 मैचों में 924 रन बनाकर रिजवान दूसरे स्थान पर हैं।