यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 World Cup Final, Weather Update: बारिश के 95% चांस, मैच नहीं हुआ तो पाकिस्तान - इंग्लैंड में से किसे मिलेगी ट्रॉफी
T20 World Cup Final, Weather Update: रविवार को खेल नहीं हुआ और मैच पूरा नहीं हुआ तो उसी स्थिति में अगले दिन खेला जाएगा।आईसीसी की कोशिश होगी कि दोनों दिन मिलाकर नतीजा निकले, लेकिन यदि मैच पूरा नहीं हो पाया तो पाकिस्तान और इंग्लैंड को ट्रॉफी साझा करना होगी।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 12 Nov 2022 12:59:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Nov 2022 12:59:41 PM (IST)

T20 World Cup Final, Weather Update: टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ताजा खबर यह है कि इस मुकाबले में बारिश की आशंका बनी हुई है। रविवार को मेलबर्न में बारिश होगी, इसके 95 फीसदी चांस बताए गए हैं। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, ला नीना के कारण बारिश हो सकती है। इसी स्थिति से निपटने के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। मतलब रविवार को खेल नहीं हुआ और मैच पूरा नहीं हुआ तो उसी स्थिति में अगले दिन खेला जाएगा। दोनों देशों के खेल प्रेमियों के लिए चिंता की बात यह है कि सोमवार को भी बारिश की आशंका है। कुल मिलाकर हो सकता है कि फाइनल मुकाबला पूरा ही नहीं हो सके। सवाल यही है कि इस स्थिति में किसे टी20 वर्ल्ड चैंपियन माना जाएगा?
Eng vs PAK: Reserve Day Rules
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, टॉस होते ही मैच लाइव माना जाएगा। इसके बाद यदि बारिश होती है तो रिजर्व डे में खेल पूरा करने की कोशिश की जाएगी। यदि दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने को मिलता हैं तो ही मैच पूरा माना जाएगा।
मेलबर्न में रविवार को 25 मिलीमीटर बारिश की आशंका है। वहीं सोमवार को भी 10 मिलीमीटर बारिश की आशंका है। यदि मौसम विभाग का यह अनुमान सच साबित होता है तो फाइनल मैच खेला जाना मुश्किल है।
आईसीसी की कोशिश होगी कि दोनों दिन मिलाकर नतीजा निकले, लेकिन यदि मैच पूरा नहीं हो पाया तो पाकिस्तान और इंग्लैंड को ट्रॉफी साझा करना होगी।
T20 World Cup 2022 Price Money
टी-20 विश्व कप विजेता टीम को 1,600,000 डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपए मिलेंगे वहीं फाइनल में हारने वाली (रनर अप) टीम को 8,00,000 डॉलर (करीब 6.50 करोड़ रुपए) से संतोष करना होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 4,00,000 डॉलर (3 करोड़ रुपए से अधिक) मिले थे।