यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 WC 2022: भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत पर ICC ने दिया जवाब, नहीं मानी गलती
Team India: टीम इंडिया अभी सिडनी में ठहरी है और अभ्यास के लिए सिडनी के उपनगर ब्लैकटाउन का मैदान दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों ने ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 26 Oct 2022 07:37:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Oct 2022 09:46:29 AM (IST)
Team India in AUSTeam India: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के साथ बुरा सलूक किए जाने का मामला सामने आया है। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने जानकारी दी है कि टीम इंडिया को परोसा गया खाना अच्छा नहीं था। उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया। खिलाड़ियों की ओर से आईसीसी को यह भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा और बासी था। यही नहीं, टीम इंडिया ने अपने अगले मैच की तैयारी के लिए अभ्यास सत्र नहीं किया। दरअसल, टीम इंडिया अभी सिडनी में ठहरी है और अभ्यास के लिए सिडनी के उपनगर ब्लैकटाउन का मैदान दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस से मना कर दिया क्योंकि यह उनकी होटल से 42 किलोमीटर दूर है। मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई के पदाधिकारी हरकत में आ गए हैं। हालांकि अभी तक किसी की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
टीम इंडिया की शिकायत पर ICC का जवाब
पूरे मामले में आईसीसी की प्रतिक्रिया आ गई है। आईसीसी की ओर से कहा गया है कि प्लेयर्स हैंडबुक में लिखी गईं जानकारी के आधार पर ही खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा रही हैं। आईसीसी के मुताबिक, हैंडबुक में लिखा है कि मैच प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ियों को स्नैक्स और सैंडविच परोसे जाएंगे। वहीं क्रिकेट की सबसे बड़ी बॉडी ने यह भी कहा है कि पूरे मामले में बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक शिकाय नहीं मिली है।
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
यह खबर सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। लोग कह रहे हैं कि यह ऑस्ट्रेलिया की साजिश है जिसे जानबूझ कर अंजाम दिया जा रहा है। टीम इंडिया विश्व कप की सबसे बड़ी दावेदार है और यह ऑस्ट्रेलिया को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वहीं कुछ फैंस मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया अब विश्व कप न खेलें तो भी कोई बात नहीं।
बता दें, टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का जबरदस्त आगाज किया है। भारतीय टीम ने विश्वकप कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। विराट कोहली ने ऐतिहासिक पारी खेली। कोहली का खौफ आज भी पाकिस्तान में साफ देखा जा सकता है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर 2022 को आयरलैंड के खिलाफ है। टीम इसी की तैयारी में जुटी है।