• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20WC Latest Update: टीम इंडिया के खुशखबर, टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं मोहम्मद शमी, पास किया फिटनेस टेस्ट

T20WC Latest Update: शमी टी 20 विश्व कप के लिए अन्य रिजर्व खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने के लिए तैयार हैं। मोहम्मद शमी को बीते दिनों को...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 10:57:54 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Oct 2022 10:57:54 AM (IST)
T20WC Latest Update: टीम इंडिया के खुशखबर, टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं मोहम्मद शमी, पास किया फिटनेस टेस्ट

T20WC Latest Update: ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप की तैयारी कर रही टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। चोट के कारण इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पा रहे जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी टीम में शामिल होंगे। शमी ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, शमी को किसी भी वक्त ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने को कहा जा सकता है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड किसी भी वक्त इसका आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

मोहम्मद शमी को हुआ था कोरोना

मोहम्मद शमी ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी टी 20 विश्व कप के लिए अन्य रिजर्व खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने के लिए तैयार हैं। मोहम्मद शमी को बीते दिनों कोरोना हुआ था, जिसके कारण वे टीम से बाहर थे। शमी के फिट होने की खबर चयनकर्ताओं के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि बुमराह के बाहर होने के बाद से उनके रिप्लेसमेंट की तलाश की जा रही थी।


रिजर्व खिलाड़ियों के साथ उड़ान भरेंगे शमी?

श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज रिजर्व खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। ये तीनों खिलाड़ी अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम का हिस्सा थे। माना जा रहा है कि इनके साथ मोहम्मद शमी भी ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।

टी-20 विश्व कप में भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ है। टी-20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की गई थी, लेकिन बुमराह घायल हो गए।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।