• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Hazare Trophy 2022: ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के, बनाए 43 रन, देखिए वीडियो

Vijay Hazare Trophy 2022: ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल म...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 28 Nov 2022 01:27:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Nov 2022 02:10:45 PM (IST)
Vijay Hazare Trophy 2022: ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के, बनाए 43 रन, देखिए वीडियो

Vijay Hazare Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सोमवार को एक मुकाबले के दौरान एक ही ओवर में 7 छक्के जड़े। ऋतुराज ने इस ओवर में 43 रन बनाए। इस तरह उन्होंने एक ओवर में 43 रन बनाए और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक क्रिकेट के सभी रूपों (टी-20, वनडे और टेस्ट) में कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान रिकॉर्ड बनाया। पारी के 49वें ओवर में उन्होंने शिवा सिंह के ओवर में सात छक्के जड़े। ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल थी, जिस पर भी बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल बीसीसीआई डोमेस्टिक पर इसका वीडियो शेयर किया है। ऋतुराज गायकवाड़ का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। अब तक बहुत कम लोगों ने ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सुना था, लेकिन अब उनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। देखिए ऋतुराज गायकवाड़ का एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाला वीडियो

naidunia_image

जिस गेंदबाज शिव सिंह के खिलाफ यह रिकॉर्ड बना है, वह मुरादाबाद का रहने वाला है।

DOUBLE-CENTURY!

Ruturaj Gaikwad finishes with an unbeaten 2⃣2⃣0⃣* off just 159 balls! 👏

Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK#VijayHazareTrophy | #QF2 | #MAHvUP | @mastercardindia pic.twitter.com/pVRYh4duLk

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022