• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli: T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूके विराट, अब भी 15 रन दूर

Most Runs in T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच के बाद अब टी-20 विश्व कप मैचों में विराट कोहली के नाम 1001 रन हैं। वहीं पहले पायदान पर श्रीलंका के...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 30 Oct 2022 01:14:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Oct 2022 09:50:01 PM (IST)
Virat Kohli: T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूके विराट, अब भी 15 रन दूर

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए। विराट के पास टी-20 विश्व कप मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था, लेकिन वे चूक गए। विराट अभी भी 15 रन दूर है। उम्मीद है अगले मुकाबले में वे यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले कहा गया था कि विराट कोहली जैसे ही 28 रन बना लेंगे, वो टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने के नाम है।

Most Runs in T20 WC

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच के बाद अब टी-20 विश्व कप मैचों में विराट कोहली के नाम 1001 रन हैं। वहीं पहले पायदान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने है, जिनके नाम पर 1016 रन हैं। इस तरह कोहली के पास दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज बनने का मौका था। कोहली का फॉर्म देखते हुए क्रिकेट प्रेमी इसकी उम्मीद कर रहे थे।


श्रीलंका के महान क्रिकेटर ने 31 मैचों में 1,016 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने अब तक केवल 22 मैच खेले हैं और 1001 रन बना लिए हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा 36 टी-20 विश्व कप मुकाबलों में 919 रन के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं।

विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी की बहुत तारीफ हो रही है। इसे टी-20 क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया जा रहा है। टी20 विश्व कप में रनों की पीछा करने के मामले में भी कोहली की कोई सानी नहीं है। बाद में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 135.92 के स्ट्राइक रेट से 541 रन बनाए हैं। अपनी 10 पारियों में केवल दो बार आउट हुए। पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम इंडिया ने बाद में बल्लेबाजी की थी। उस मैच में विराट की जबरदस्त पारी के बाद उनका औसत 270.50 पहुंच गया है।