• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli’s PRIVACY: फैन ने वायरल किया होटल रूम का वीडियो, तो भड़के विराट और अनुष्का

Virat Kohli PRIVACY: वीडियो से साफ है कि विराट कोहली अपने साथ भगवान गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति लेकर चलते हैं। इसका वाला वीडियो में वे सब चीजें साफ दि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 31 Oct 2022 12:12:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Oct 2022 12:12:54 PM (IST)
Virat Kohli’s PRIVACY: फैन ने वायरल किया होटल रूम का वीडियो, तो भड़के विराट और अनुष्का

Virat Kohli’s PRIVACY: टी-20 विश्व कप के पर्थ में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए। ताजा खबर है कि पर्थ टी-20 के दौरान एक फैन विराट कोहली के कमरे में घुस गया था। उसने वहां वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फैन की यह हरकत पर क्रिकेटर भड़क गया है। विराट ने इसे अपनी प्राइवेसी का उल्लंघन बताया है। होटल प्रबंधन, बीसीसीआई या आईसीसी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Virat Kohli Room Video: क्या नजर आ रहा वीडियो में

रूम में वे सभी चीजें नजर आ रही हैं जो विराट इस्तेमाल करते हैं। वीडियो से साफ है कि विराट अपने साथ भगवान गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति लेकर चलते हैं। इसका वाला वीडियो में वे सब चीजें साफ दिखाई दे रही हैं, जिनका इस्तेमाल क्रिकेटर करता है।


वायरल वीडियो पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। क्रिकेटर ने लिखा, मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलना चाहते हैं। मैंने हमेशा इसकी सराहना की है, लेकिन यह वीडियो भयावह है। अगर अपने होटल के कमरे में ही मेरी प्राइवेसी नहीं है, तो मैं और कहां इसकी अपेक्षा कर सकता हूं ? मैं इस तरह की कट्टरता और प्राइवेसी पर हनन के खिलाफ हूं। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन के लिए वस्तु न समझें।

वायरल वीडियो पर अनुष्का भी भड़कीं

विराट के कमरे के इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने भी गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, यह वास्तव में सबसे बुरी बात है। यह अपमान और निजता का उल्लंघन है। अगर यह आपके बेडरूम में हो रहा है तो आप कहां सुरक्षित हैं?