
Virat Kohli Record: भारत और श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रोहित ने 42 और शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। गिल का वनडे करियर का दूसरा शतक है। वहीं विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली अब विश्व क्रिकेट के 5 सफल बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली का जबरदस्त फॉर्म जारी है। इस मुकाबले से पहले 267 वनडे में 12588 रन बनाए थे। तीसरे मैच में उन्होंने 62 रन का आंकड़ा छूते ही सबसे महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है। विराट से पहले जयवर्धने वनडे में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब किंग कोहली ने जगह बना ली है।
विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज है। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ 10वां वनडे शतक है। सचिन तेंदुलकर 8 सेंचुरी के साथ दूसरे स्थान पर है।
विराट कोहली ने करियर का 74वां शतक लगाया है। कोहली का भारतीय मैदान पर 21वां शतक है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। घर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में सचिन 20 शतक के साथ शीर्ष पर थे। किंग कोहली ने इस शतक के बाद उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
- 103 मैचों में 21 शतक: विराट कोहली
- 164 मैचों में 20 शतक- सचिन तेंदुलकर
- 69 मैचों में 14 शतक- हाशिम अमला
- 153 मैचों में 13 शतक- रिकी पोटिंग
- 110 मैचों में 12 शतक- रॉस टेलर
- पाकिस्तान (मीरपुर, 2012)- 183 रन
- साउथ अफ्रीका (केप टाउन, 2018)- 160* रन
- वेस्ट इंडीज (विशाखापट्टनम, 2018)- 157* रन
- न्यूजीलैंड (मोहाली, 2016)- 154* रन
- वेस्ट इंडीज (गुवाहाटी, 2018)- 140 रन
खिलाड़ी
|
इनिंग
|
रन
|
औसत
|
सचिन तेंदुलकर
|
452
|
18426
|
44.8
|
कुमार संगकारा
|
380
|
14234
|
42.0
|
रिकी पोटिंग
|
365
|
13704
|
42.0
|
सनथ जयसूर्या
|
433
|
13430
|
32.4
|
विराट कोहली
|
259
|
12695
|
58.0
|
महेला जयवर्धने
|
418
|
12650
|
33.4
|
इंजमाम उल हक
|
350
|
11739
|
39.5
|
जैक कैलिस
|
314
|
11579
|
44.4
|
सौरव गांगुली
|
300
|
11363
|
41.0
|
राहुल द्रविड़
|
318
|
10889
|
39.2
|