• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli: रोमांचक जीत के बाद इमोशनल हुए विराट, कहा - 'ये मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी'

मैच खत्म होने के बाद बातचीत में विराट कोहली ने कहा कि इसके पहले मुझे मेरी मोहाली में खेली गई पारी सबसे बढ़िया लगती थी, लेकिन अब ये मेरी फेवरेट पारी हो...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 23 Oct 2022 07:36:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Oct 2022 08:14:14 PM (IST)
Virat Kohli: रोमांचक जीत के बाद इमोशनल हुए विराट, कहा - 'ये मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी'

Virat Kohli Inning: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के नायक रहे विराट कोहली। सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना था कि ये विराट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है। खुद विराट कोहली भी ऐसा मानते हैं। मैच खत्म होने के बाद बातचीत में विराट कोहली ने कहा कि इसके पहले मुझे मेरी मोहाली में खेली गई पारी सबसे बढ़िया लगती थी, लेकिन आज जिस तरह के हालात थे, उसमें ये मेरी पारी वाकई बेस्ट है। मैच के बाद विराट कोहली इमोशनल भी हो गए और उन्होंने फैंस को उनके बुरे वक्त में भी सपोर्ट के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैच के अंत तक आते-आते ऐसी स्थिति हो गई थी कि उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है। सचिन तेंदुलकर ने भी माना कि ये विराट कोहली की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है।

naidunia_image

हार्दिक के साथ शानदार साझेदारी

कोहली के पास शब्द भले ना रहे हों, लेकिन उन्हें यकीन था कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की सकती है। टी20 विश्व कप के पहले मैच में रविवार को जब भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 31 रन था, तो संभावित हार साफ दिखाई दे रही था। लेकिन कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर, पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी निभाई। विराट कोहली ने माना कि एक समय यह कार्य "असंभव" लग रहा था, लेकिन उनके साथी हार्दिक ने लगातार हिम्मत बढ़ाई। उन्होंने कहा, "यह असंभव लग रहा था, लेकिन फिर हार्दिक मुझे उस साझेदारी में आगे ले जाते रहे और हम बस रन बनाते गए।" उन्होंने कहा कि हार्दिक मुझसे कहता रहा: 'बस विश्वास करो, विश्वास करो कि हम इसे कर सकते हैं, अगर अंत तक बने रहें'।


हार को जीत में बदला

जीत के लिए 160 रनों का पीछा करते हुए, भारत को अंतिम चार ओवरों में 54 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान जीत जाएगा। लेकिन मोहम्मद नवाज का एक ओवर अभी बाकी था, और वही पाकिस्तान की कमजोर कड़ी थे। नवाज बाद में आए, लेकिन उससे पहले कोहली ने पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हारिस रऊफ के ओवर की अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर भारत को खेल में वापस ला दिया।

पाकिस्तान के बेस्ट बॉलर को लगाये छक्के

कोहली ने कहा कि मुझे पता था कि नवाज को एक ओवर फेंकना है। इसलिए मैंने हार्दिक से कहा कि अगर मैं हारिस को हिट करूं तो वे घबराएंगे, क्योंकि वह उनके प्रमुख गेंदबाज थे। इसलिए मैंने छक्के मारने का फैसला कर लिया। इन छक्कों की वजह से जब हमें आठ में से 28 रन चाहिए थे, तो वह छह में 16 हो गया।"