यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virat Kohli T20 Runs: T20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली
Virat Kohli T20 Runs: अपने टी-20 करियर के 115 वें ओवर में विराट ने यह कारनामा हासिल किया। अब तक विराट ने 53.34 के औसत से 4000 से अधिक रन बनाए। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज 32 बार नॉट आउट रहा।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 10 Nov 2022 02:45:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Nov 2022 03:09:51 PM (IST)
virat kohli t20 Runs Virat Kohli T20 Runs: विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर विराट कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की। अपने टी-20 करियर के 115 वें ओवर में विराट ने यह कारनामा हासिल किया। अब तक विराट ने 52.73 के औसत से 4008 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज 32 बार नॉट आउट रहा। 122 रन नाबाद उनका उच्चतम स्कोर है। इस एक शतक के अलावा विराट ने 37 फिफ्टी भी लगाई है। टी20 क्रिकेट में विराट ने 356 चौके और 117 छक्के लगाए हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 148 मैचों में 3853 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित ने 28 गेंद पर 27 रन बनाए।
विराट कोहली का यह सफर किसी जंग से कम नहीं रहा है। पिछले दिनों विराट कोहली खराब फार्म से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी खूब आलोचना भी हुई। विराट ने आलोचनाओं पर ध्यान देने के बजाए अपने खेल पर ध्यान दिया और आज स्थिति यह है कि वे टी-20 विश्व कप से सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
Most runs in T20 International Cricket
- विराट कोहली (भारत): 4001 रन
- रोहित शर्मा (भारत): 3853 रन
- मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 3531 रन
- बाबर आजम (पाकिस्तान): 3323 रन
- पीआर स्टर्लिंग (आयरलैंड): 3181 रन
- एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 3120 रन
- डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया): 2894 रन
- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान): 2620 रन
- मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान): 2514 रन
- जेसी बटलर (इंग्लैंड): 2496 रन