
Virat Kohli Phone Lost: भारतीय टीम से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बेहद दुखी हैं। दरअसल उनका नया फोन कहीं गुम हो गया है। ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए विराट कोहली ने लिखा है कि फोन का बॉक्स खोलने से पहले ही गुम हो जाने से बढ़कर दुखद क्या हो सकता है? उन्होंने सभी से इसे ढूंढने में मदद की अपील की है। इस ट्वीट पर यूजर्स तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाई है कि क्या सच में विराट कोहली का मोबाइल खोया है या फिर ने उन्होंने किसी मोबाइल ब्रांड के प्रमोशन के लिए यह ट्वीट किया है। फोन गुम होने के इस ट्वीट के अलावा कोहली ने और किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर मंगलवार को अपने नया मोबाइल फोन खोने की जानकारी दी। मोबाइल गुम होने के बाद कोहली ने फैंस से मदद की गुहार लगाई है। विराट कोहली का यह ट्वीट कुछ समय बाद ही वायरल हो गया और फैंस ने इस पर अपने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता है कि आपने अपने नए फोन की अनबॉक्सिंग भी नहीं की हो और वह खो जाए। क्या किसी ने देखा (मेरा फोन) है?'
कोहली के इस ट्वीट पर जोमैटो ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का जिक्र करते हुए एक ऐसा मजेदार जवाब दिया, जो देखते ही देखते ट्विटर पर वायरल हो गया। फूड डिलीवरी कंपनी ने ट्वीट किया,"भाभी (अनुष्का शर्मा) के फोन से आइसक्रीम ऑर्डर करने में संकोच न करें अगर इससे मदद मिलती है तो।"
विराट कोहली अभी नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से खेला जाएगा। विराट कोहली पिछले साल यूएई में खेले गए एशिया कप के बाद से ही अपने फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने ना सिर्फ इस टूर्नामेंट में लगभग तीन साल बाद शतकीय पारी खेली, बल्कि साल के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शतक लगाकर अपने फॉर्म में वापसी का संकेत दे दिया था। बांग्लादेश के बाद कोहली ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया।