• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Woman Cricketer Death: 11 जनवरी से लापता महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी पर टंगा मिला, जानिए ओडिशा का पूरा मामला

Woman Cricketer Death: 26 वर्षीय राजश्री की स्कूटी अथागढ़ के गुरुदिझटिया जंगल में लावारिस हालत में मिली।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 14 Jan 2023 10:34:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Jan 2023 10:34:06 AM (IST)
Woman Cricketer Death: 11 जनवरी से लापता महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी पर टंगा मिला, जानिए ओडिशा का पूरा मामला
cricketer Rajshree Swain Death

Cricketer Rajshree Swain Death: ओडिशा में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला है। वे 11 जनवरी से लापती थीं। कटक के जंगल में शव मिलने के बाद परिवार ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा के अनुसार, 26 वर्षीय राजश्री की स्कूटी अथागढ़ के गुरुदिझटिया जंगल में लावारिस हालत में मिली। यहीं उनका शव एक पेड़ पर फांसी से लटका था।

Cricketer Rajshree Swain Death: Story So Far

राजश्री दाएं हाथ की तेज गेंदबाज थीं और मध्य क्रम की बल्लेबाजी भी करती थीं। लापता होने के बाद 12 जनवरी को उनके कोच ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। Cricketer Rajshree Swain मूल रूप से पुरी जिले की रहने वाली थीं।


वो पुडुचेरी में आगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कटक आई थीं। हालांकि, वह टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में उनको स्थान नहीं मिला था। तब वो रोते हुए कैंप से निकली थीं।

पीटीआई के अनुसार उसकी रूममेट ने कहा, 'टीम की घोषणा के बाद शाम को उसे रोते हुए देखा गया और होटल से लापता हो गई।'

naidunia_image


राजश्री के परिवार का आरोप, किया गया मर्डर

वहीं राजश्री के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और आंखों को भी नुकसान पहुंचा था। परिवार का कहना है कि राजश्री का प्रदर्शन शानदार रहा, फिर भी उसका चयन नहीं किया गया।

इस पर ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ सुब्रत बेहरा ने राजश्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चयन बहुत ही पारदर्शी तरीके से किया गया था।