• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pro Kabaddi League Season: कबड्डी के सबसे महंगे खिलाड़ी विकास कंडोला को खाने में क्या है पसंद, जानिए उनके बारे में

विकास कंडोला कबड्डी लीग के दूसरे सबसे महँगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेंगलुरु बुल्स ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा है। साल 2016 में ईरान में हुई जूनियर एशिय...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 23 Sep 2022 06:25:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Sep 2022 06:25:23 PM (IST)
Pro Kabaddi League Season: कबड्डी के सबसे महंगे खिलाड़ी विकास कंडोला को खाने में क्या है पसंद, जानिए उनके बारे में

प्रो कबड्डी लीग सीज़न 9 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। आगामी 7 अक्टूबर 2022 से शुरू होने जा रही कबड्डी लीग का ऑक्शन पूरा हो चुका है। टूर्नामेंट में के धुरंधर रनिंग हैंड टच- विकास कंडोला भी मुकाबलों में वाहवाही बंटोरते दिखाई देंगे। विकास कंडोला कबड्डी लीग के दूसरे सबसे महँगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेंगलुरु बुल्स ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा है।

प्रो-कबड्डी में रनिंग हैंड टच के नाम से मशहूर विकास कंडोला बेंगलुरु बुल्स की तरफ से रेड लगाएँगे। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में किसान पुत्र विकास कंडोला को कुछ ऐसी ख्याति प्राप्त है कि विरोधी के पाले में जाते ही बिजली जैसी स्फूर्ति से दौड़ते हुए सामने वाले खिलाड़ी को टच कर अंक ले जाने की कला वह बखूबी जानते हैं। हाल ही में उनके साथ रैपिड फायर खेला गया, जिसमें उन्होंने बहुत ही मासूमियत भरे जवाब दिए हैं। देश के अपने सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के जरिये स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा:


Koo App

Inki ⚡️ raids jaise, kya rapid 🔥 mai bhi apna jalwa dikhaenge Vikash? Dekhiye aur janiye, as we put the newest BengaluruBulls recruit on the spot! #vivoProKabaddi Season 9 | #BhidegaTohBadhega | Starts Oct 7 | Star Sports & Disney+Hotstar

View attached media content

- Star Sports India (@StarSportsIndia) 14 Sep 2022

naidunia_image साल 2016 में ईरान में हुई जूनियर एशियन चैंपियनशिप और 2019 में साउथ एशियन नेशनल कबड्डी में विकास कंडोला गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सबसे यादगार लम्हे के बारे में जब विकास कंडोला से पूछा गया, तो जवाब के रूप में उन्होंने कहा कि हाल के ऑक्शन में बिड में उन्हें चुना गया, यह उनके लिए सबसे यादगार लम्हों में से एक है।

कॉमेडी फिल्म्स या एक्शन फिल्म्स? जब यह सवाल किया गया, तो उन्होंने कॉमेडी फिल्म जवाब दिया। दाल-चावल या बिरयानी? इस सवाल का जवाब विकास ने दाल-चावल दिया। बाइक और कार में विकास को कार पसंद है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि डांसिंग और सिंगिंग में से उन्हें क्या पसंद है, तो हँसते हुए जवाब देते हुए विकास कहते हैं, "दोनों ही नहीं।" बीच या पहाड़ में से उन्हें क्या पसंद है, जब यह सवाल उनसे किया गया, तो जवाब के रूप में वह कहते हैं, "घूमने के लिए इतना समय ही नहीं मिलता है। लेकिन जवाब के रूप में मुझे बीच पसंद है।"