• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy New Year 2023 LIVE: सिडनी में शानदार आतिशबाजी, देश के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, देखिये तस्वीरें

New Year Celebration 2023: दुनिया भर में अलग-अलग समय और अलग-अलग तरीकों से नये साल का जश्न मनाया जा रहा है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 05:19:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 11:14:37 PM (IST)
Happy New Year 2023 LIVE: सिडनी में शानदार आतिशबाजी, देश के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, देखिये तस्वीरें

New Year Celebration 2023 Live: भारत समेत दुनिया भर में नए साल के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। वहीं कुछ स्थानों पर नये साल ने दस्तक भी दे दी है। ओशिनिया दुनिया का वह स्थान है, जो सबसे पहले नए साल का जश्न मनाता है। किरितिमाती (Kiritimati) और न्यूजीलैंड में भी नया साल शुरु हो गया है। टोंगा, कीरिबाती और समोआ जैसे छोटे पैसिफिक आईलैंड कंट्रीज में सबसे पहले नये साल की शुरुआत हो जाती है। भारत में तमाम शहरों में नये साल के जश्न की तैयारी चल रही है। इससे जुड़ी शानदार तस्वीरों और अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ....

Live Updates

देखिये हांगकांग में नये साल के जश्न की तस्वीरें

naidunia_image

भारत में भी जश्न की तैयारी

भारत में नये साल का अलग-अलग अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। नये साल की पूर्व संध्या पर वाराणसी के घाटों पर आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

naidunia_image

दिल्ली के इंडिया गेट पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।

naidunia_image

नैनीताल, मसूरी, शि़मला आदि तमाम पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

naidunia_image

न्यूजीलैंड में जश्न का आगाज

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नये साल ने दस्तक दे दी है। देखिये नये साल के जश्न की वीडियो

#WATCH | People in New Zealand cheerfully welcome New Year 2023 amid fireworks & light show. Visuals from Auckland.#NewYear2023

(Source: Reuters) pic.twitter.com/mgy1By4mmA

— ANI (@ANI) December 31, 2022

naidunia_image

ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी

ऑस्ट्रेलिया में भी नये साल का जश्न शुरु हो गया है।

naidunia_image

naidunia_image

सिडनी में 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से तीन घंटे पहले ही आतिशबाजी शुरु हो जाती है। देखिये सिडनी के ऑपेरा हाउस के पीछे हो रही आतिशबाजी की तस्वीरें-

naidunia_image

(साभार: एएफपी)

इसे 'फैमिली फायरवर्क्स' कहा जाता है। इसका मकसद ये होता है कि बच्चे सोने से पहले आतिशबाजी का आनंद ले सकें। इसलिए इसे मेन इवेंट के तीन घंटे पहले शुरु किया जाता है।

naidunia_image

(साभार: एएफपी)

संयुक्त राज्य अमेरिका के पास स्थित एक निर्जन स्थान, जिसे बेकर द्वीप और हाउलैंड कहा जाता है, वहां नए साल का स्वागत पूरी दुनिया में सबसे आखिर में किया जाएगा। जब भारत में शाम के 5.30 बज रहे होंगे, उस समय इस निर्जन द्वीपों पर नए साल की शुरुआत होगी।