
ग्रेटर नोएडा। यहां चल रहे Auto Expo 2020 में Kia ने अपनी बहुप्रतिक्षित MPV Kia Carnival लॉन्च कर दी है। Kia Carnival का देश में लंबे समय से इंतजार हो रहा था और आज आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया। इस एमपीवी से बाजार में पहले से मौजूद Toyota Inova को टक्कर मिलने वाली है। कीमत और फीचर्स के मामले में इस एमपीवी को काफी दमदार माना जा रहा है। Auto Expo में Kia Carnival को 24.96 लाख रुपए की शुरुआती कीमते का साथ पेश किया गया है।
कंपनी ने ऑटो शो में कार्निवल का Limousine वर्जन सबसे ज्यादा पसंद किया गया है और भारत में इसी वर्जन को सबसे ज्यादा बुकिंग्स भी मिली है। जहां तक कीमत की बात है तो Kia Carnival को प्रीमियम, स्टैंडर्ड और लिमोजीन वर्जन में पेश किया गया है। इसके प्रीमियम वर्जन में 7 सीटर और 8 सीटर का ऑप्शन दिया गया है जिनकी कीमत क्रमशः 24.95 लाख और 25.15 लाख रखी गई है। वहीं प्रेस्टीज वर्जन में 7 और 9 सीटर वर्जन हैं। इनकी कीमत क्रमशः 28.95 लाख और 29.95 लाख रखी गई है। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले Limousine वर्जन की बात करें तो इसमें 7 सीटर ऑप्शन है और इसकी कीमत 33.95 लाख रुपए रखी गई है।

इसके फीचर्स और दूसरी चीजों की बात करें तो यह 2.2 लीटर के VGT BS-6 इंजन के साथ लॉन्च हुई है जो 8 स्पीड स्पोर्ट्समेटिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है। इसका इंजन 200 पीएस की ताकत और 3800 rpm के साथ 440 nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें सामने की तरफ टाइगर की नाक की तरह ग्रिल ऑफर किया जा रहा है साथ ही LED प्रोजेक्शन हेडलैंप, LED DRLs, LED taillamps भी दिए गए हैं। कैबिन में 10.1 इंच की डुअल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें पीछे की सीट पर बैठने वालों के एंटरटेनमेंट का भी इंतजाम है।