
नई दिल्ली (एजेंसी)। फोर्ड ब्राजील ने '2014 ट्रॉलर टी4' ऑफ-रोडर मॉडल बाजार में उतारा है। इसे जीप रैंगलर से मुकाबले की तैयारी माना जा रहा है।
2014 ट्रॉलर टी4 मॉडल को ट्रॉलर आर-एक्स कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। इसकी डिजाइन में नया बंपर, हनीकॉम्ड ग्रिल, स्पोर्टिंग ट्रॉलर बैज, एलईडी टेल लैंप, एलईडी स्टॉप लैंप वाले रूफ स्पॉइलर, गनमेटल एलॉय, स्काई रूफ, फ्रंट और रियर में टो हुक्स आदि शामिल हैं। इस दमदार मॉडल में 3.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जो 197 एचपी का पावर और 470 एनएम का टॉर्क देता है।