
टोक्यो। होंडा भारत के शहरी एसयूवी बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए यहां 'ब्रियो बेस्ड एसयूवी' उतार सकती है।
जापानी कार मैग्जीन मैग-एक्स के मुताबिक होंडा की वेजल कार की कीमत भारतीय बाजार के लिहाज से काफी ज्यादा है, जबकि इसमें मिलने वाला स्पेस काफी कम। भारत व थाईलैंड जैसे देशों में ग्राहक कीमत व कार में मिलने वाले स्पेस को लेकर काफी संवेदनशील हैं।
यही कारण है कि कंपनी भारत में ब्रियो-बेस्ड एसयूवी उतारने की योजना बना रही है। भारतीय बाजार में मजबूती से कदम जमाने के लिए कंपनी इस कार में 1.5 लीटर का इंजन दे सकती है, जो 100 पीएस का पावर और 25 किमी प्रति लीटर से ज्यादा माइलेज दे सके।